मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) , सितंबर 08 -- ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज रिकी पोंटिंग मालिक के तौर पर फ्रैंचाइजी से जुड़े, जबकि तूफानी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स ( डब्ल्यूसीएल) सीजन 3 के लिए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का नया कप्तान चुना गया है।
आज यहां वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) की मेलबर्न के यूरेका 89 में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में "ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस: ए न्यू एरा" में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के लिए एक नए दौर का ऐलान किया। पोंटिंग के आने से ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के मालिक समूह में पुनीत सिंह के साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की एक और दिग्गज हस्ती शामिल हो गई है। फ्रैंचाइजी ने डब्ल्यूसीएल सीजन 3 से पहले अपनी एक दमदार नई पहचान भी पेश की। वहीं, डेविड वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम में सबसे बड़े नए खिलाड़ी के तौर पर शामिल करने का ऐलान किया गया और वे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के तीसरे सीज़न में टीम की कप्तानी करेंगे।ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का यह नया रूप ऐसे समय में सामने आया है जब डब्ल्यूसीएल सीजन 3 अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट बनने जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के फैंस के लिए और भी दिग्गज खिलाड़ी, कड़ी टक्कर और भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित