पुणे , अगस्त 14 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 22 अगस्त को यहां के दौरे पर आयेंगे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम की तैयारी के लिए आयोजित बैठक में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मुख्य आयोजक बैजूजी और मनोज त्यागी, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला अध्यक्ष संध्या सवलखे, पूर्व मंत्री डॉ. विश्वजीत कदम और यशोमती ठाकुर समेत कई लोग शामिल हुए।
बैठक की शुरुआत पश्चिमी डिवीजन की अध्यक्ष दीप्ति चौधरी ने की। इसके बाद पूर्वी डिवीजन के अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने कार्यक्रम के बारे में अपने सुझाव रखे।
श्री सपकाल ने कहा कि श्री गांधी 'छात्रों की गूंज' पहल के तहत पहली बार पुणे में महिला छात्रों से बातचीत करेंगे तथा उनकी चिंताओं को समझेंगे और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को सरकार के सामने उठायेंगे।
पुणे देश का एजुकेशन हब माना जाता है, जहां पूरे देश से छात्र अलग-अलग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने आते हैं। छात्र कई गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं और केंद्र सरकार उनका समाधान करने में नाकाम रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित