नई दिल्ली , अगस्त 20 -- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब का दौरा करेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री गांधी सितंबर के पहले सप्ताह से पंजाब का दौरा यात्रा शुरू कर सकते हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है। वह अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (दरबार साहिब) में मत्था टेकने के बाद पंजाब कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं के साथ बस यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। यह यात्रा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से भी देखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित