नयी दिल्ली , नवंबर 01 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के विविध रंगों और सांस्कृतिक संपन्नता को नमन करते हुए शनिवार को देश के 13 प्रदेशों के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि अलग अलग वर्षों में मगर एक नबंवर के दिन ही आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, तमिलनाडु और लक्षद्वीप का गठन हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित