नयी दिल्ली , जुलाई 24 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को 'अपराधी मंत्री' करार देते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने, छात्रों पर पैलेटगन तथा लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से युवाओं से माफी मांगने की मांग दोहराई।

श्री गांधी ने शुक्रवार को यहां पैलेटगन और लाठीचार्ज में घायल युवक के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इन छात्रों और उनके परिवार के लोगों ने वर्षों की मेहनत और पैसा खर्च कर परीक्षाओं की तैयारी की है लेकिन पेपर लीक ने उनका भविष्य दांव पर लगा दिया है। उनका कहना था कि श्री प्रधान शिक्षा व्यवस्था के पतन का प्रतीक बन गए हैं और उनके कार्यकाल में लगातार पेपर लीक होने के कारण हजारों छात्र सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित