जयपुर , मई 20 -- राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश के जननेता बताते हुए कहा है कि वह आज अकेले वो शख्स हैं, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तानाशाही, जनविरोधी, मजदूर विरोधी और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ डटकर खड़े हैं।

श्री जूली ने श्री गांधी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए बुधवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि श्री गांधी अकेले वो मजबूत आवाज हैं जो जनता, मजदूर और किसानों के हक में खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि श्री गांधी सड़क से लेकर संसद तक जनता की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। जब भाजपा के पास विपक्ष के तार्किक और नीतिगत सवालों का कोई जवाब नहीं होता, तो वह 'भाषा की मर्यादा' का झूठा विलाप शुरू कर देती हैं। लोकतंत्र में जनता के अधिकारों के लिए लड़ना और सरकार की विफलताओं का आइना दिखाना विपक्ष का परम कर्तव्य है और श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता के हक की इस लड़ाई को और तेज करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी नाकामियों को बयानों के पीछे छिपाना बंद करना करना चाहिए और जनता को तुरंत राहत देनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित