नई दिल्ली , अप्रैल 19 -- कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को तमिलनाडु के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
श्री राहुल गांधी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे कन्याकुमारी जिले के कोलाचेल स्थित लेक्श्मीपुरम कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद वह दोपहर 12 बजे वे तिरुनेलवेली जिले के नांगुनेरी क्षेत्र के सुरंकुडी पंचायत में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित