रांची , अगस्त 12 -- झारखंड सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, डॉ इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की आज झारखंड कांग्रेस के मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से कल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु के द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उपर लगाये गये आरोप का पूरी तरह से खंडन किया है।
आज झारखंड प्रदेश मीडिया एडं कम्यूनिकेशन विभाग के द्वारा आहूत संवाददाता सम्मेलन में राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ एम तौसीफ उपस्थित थे।
मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि विधानसभा का सत्र आहूत था सरकार इस मामले में गंभीर थी और हम सदन के अंदर इसकी चर्चा करना चाहते थे लेकिन नेता प्रतिपक्ष अपने तमाम विधायकों के साथ सुबह 07 बजे से ही मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष धरने पर बैठ गये भाजपा की मंशा छात्रों के मुद्दे पर चर्चा करने की नहीं थी।
झारखंड की सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग या किसी भी हिंसा के खिलाफ थी और जिला प्रशासन और राज्य की सरकार ने इसमें बहुत ही संयम और धैर्य बरता जबकि आंदोलनरत छात्रों ने ही स्वीकार किया कि आंदोलन में बाहरी उपद्रवी तत्व घूस गये थे जिन्होंने हिंसा को अंजाम दिया। वहीं दूसरी ओर यही बाबूलाल मंराडी की बात करता हॅू तो उन्होंने अपने कार्यकाल में आंदोलनकारियों पर गोली चलवाने का काम किया उदाहरण स्वरूप 02 फरवरी 2001 को कोयलकारो परियोजना में आंदोकारियों पर गोली चलवाने का काम किया जिसमें 08 आंदोलकारियों की मौत हो गयी। इसी तरह अर्जुन मुंडा, रघुवर दास के कालखंड में कई प्रदर्शनकारियों की पुलिसिया कारवाई में जाने गई।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से छात्रों से वार्ता करने वालों में मैं भी एक सदस्य हॅॅू, सरकार चाहती है कि छात्रों का हर मांग पूरी हो जहां तक सीबीआई से जांच की मांग है मैं आपको बताना चाहती हॅू कि सीबीआई द्वारा 2015 से अब तक 17 परीक्षाओं की जांच सौंपी गई है आज 2026 है अभी तक सीबीआई द्वारा जांच की प्रगति शून्य है। उदाहरण स्वरूप: सीबीआई ने नीट यूजी 2024, यूजीसी नेट 2024, एसएससी सीजीएल 2017, जी मेन 2021, वेस्ट बंगाल एसएससी 2016, एचपी पुलिस कांस्टेबल 2022, आर्मी सीईई 2017, कर्नाटक पीएसआई 2021 और कम से कम नौ अन्य मामलों की जाँच की।
2015 से अब तक इन सभी मामलों में केवल एक दोषसिद्धि हुई है। यह हरियाणा न्यायिक सेवा 2017 मामले में हुई, जिसका फैसला अगस्त 2024 में दिल्ली की एक अदालत ने सुनाया। इस मामले की जाँच सीबीआई ने नहीं, बल्कि चंडीगढ़ एसआईटी ने की थी।
मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को यह मालूम होना चाहिए कि राहुल गांधी के उपर आरोप लगाना चांद में थूकने के बराबर है। राहुल गांधी पूरे देश में छात्रों की आवाज बनकर उभरे हैं, झारखंड के लिए भी उनका संदेश स्पष्ट है, वो किसी भी हिंसा के खिलाफ हैं और छात्रों की मांगों पर संवाद के माध्यम से समाधान चाहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मैं सभी आंदोलनकारी छात्रों को जो अस्वस्थ्य हो रहे हैं उनका मुफ्त इलाज मेरी देख-रेख में हो रही है। मैं नियमित रूप से अस्वस्थ्य छात्रों से मिल भी रहा हॅू।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि छात्र आंदोलन को भाजपा हिंसक बनाने का प्रयास कर रही है, जबकि राहुल गांधी और राज्य की सरकार संवाद के माध्यम से एक ठोस समाधान की ओर बढ़ चुके हैं। मैं भाजपा अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी के उपर लगाये गये आरोप को हताशा और निराशा में दिया गया बयान मानती हॅू तब जब राहुल गांधी ने आंदोलनकारी छात्रों से सीधे संवाद किया और पुलिसिया कारवाई की निंदा की।
जो भाजपा आज छात्रों की हितैशी बन रही है वो ही भाजपा इस राज्य में पत्थर गढी मामले में 10 हजार से उपर आदिवासी युवकों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज की थी। हम छात्रों के साथ और भाजपा के हर उस प्रयास को विफल कर देंगे जो इस राज्य के अमन और चैन को विगाडने का प्रयास कर रही है।
संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता, सोनाल शांति, कलम ठाकुर, उज्ज्वल तिवारी, मृदुल राज, मो खालिद भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित