नयी दिल्ली , अप्रैल 15 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और राज्य की प्राकृतिक सुंदरता तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "हिमाचल प्रदेश की पावन धरा के सभी निवासियों को इसके स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।"कांग्रेस नेता ने कहा, "अपनी अद्भुत सुंदरता और गौरवशाली परंपराओं के लिए प्रसिद्ध हिमाचल प्रगति और समृद्धि की राह पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।"गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 15 अप्रैल को मनाया जाने वाला यह दिवस, कई रियासतों के एकीकरण के बाद 1948 में एक प्रांत के रूप में हिमाचल प्रदेश के गठन का प्रतीक है।

इस राज्य को बाद में 1971 में पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ और यह दिन पूरे क्षेत्र में आधिकारिक समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक उत्सवों के साथ मनाया जाता है। अक्सर 'देव भूमि' या देवताओं की भूमि के रूप में पहचाने जाने वाला हिमाचल प्रदेश अपने सुंदर परिदृश्य, ऐतिहासिक मंदिरों और जीवंत परंपराओं के लिए जाना जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित