नई दिल्ली , फरवरी 19 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को करणी सेना के एक कथित कार्यकर्ता द्वारा गोली मारने की धमकी दिए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने इस मामले को गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा और संघ परिवार के संगठनों ने जो माहौल बनाया है उसमें श्री गांधी को संसद में बोलने तक नहीं दिया जा रहा है। विपक्ष के नेता का सम्मान नहीं किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित