भोपाल , फरवरी 24 -- मध्यप्रदेश के संस्कृति पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे पर चुटकी लेते हुए उन पर किसानों के मुद्दों को लेकर निशाना साधा है।
श्री लोधी ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं और उन्होंने अपना जन्मदिन एयरोप्लेन में मनाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कभी खेती-किसानी नहीं की और पिसा पिसाया आटा खाया है।
मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें यह भी मालूम नहीं कि गेहूं के खेत कैसे होते हैं और चने के खेत कौन से होते हैं। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी किसानों की बात करते हैं तो उन्हें हँसी आती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित