चरखी दादरी , जून 18 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रक्तदान शिविर, रोजगार मेला और नशा मुक्ति संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि और सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इसकी एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेहनत और समर्पण के बल पर युवा बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं तथा कांग्रेस युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित