भिवानी , जून 19 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी व ग्रामीण) की ओर से शुक्रवार को चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 55 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया और सभी रक्तदाताओं का बैज लगाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज उठाते रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर जरूरतमंदों के लिए जीवनदान साबित होगा और यह सेवा तथा समर्पण का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित