रायपुर , सितंबर 25 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीती देर रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनावी पराजय के बाद कांग्रेस अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यशैली पर आत्ममंथन करने के बजाय जनादेश पर सवाल उठा रही है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "कांग्रेस जब चुनाव जीतती है तो उसे चुनावी व्यवस्था और ईवीएम सही नजर आती है, लेकिन हारने पर कभी ईवीएम, कभी एसआईआर और अब चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए जाते हैं।"गौरतलब है कि, राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कथित गड़बड़ियों का दावा किया था। उन्होंने इस संदर्भ में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावों का भी उल्लेख किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित