नयी दिल्ली , जनवरी 19 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर रहेंगे और वहां कईं कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वह मनरेगा बचाओ चौपाल में हिस्सा लेते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

अपने रायबरेली दौरे के दौरान श्री गांधी सबसे पहले सुबह रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रतिनिधिमंडलों और मतदाताओं से मुलाकात कर मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा करेंगे। उसके बाद वह गेस्ट हाउस में सांसद निधि द्वारा किए गए कार्यों का उद्घाटन करेंगे और बाद में रायबरेली युवा खेल अकादमी द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग (टी-20) क्रिकेट टूर्नामेंट का राजीव गांधी स्टेडियम में शुभारंभ करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित