चंडीगढ़ , फरवरी 17 -- हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके व्यवहार को अलोकतांत्रिक और संसदीय मर्यादाओं के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक प्रक्रिया, संवैधानिक मर्यादा और संसद की नियमावली का सम्मान नहीं करते जो देश के लिए चिंताजनक है।

श्री बड़ौली ने आरोप लगाया कि संसद में उनका आचरण अराजकता को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने कहा कि विदेश दौरों के दौरान राहुल गांधी ने भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए जो देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि पेगासस और अन्य मुद्दों पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए लेकिन ठोस प्रमाण सामने नहीं आए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संसद की गरिमा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया घटनाओं में संसदीय परंपराओं का उल्लंघन हुआ और प्रधानमंत्री की सीट तक घेराव किया गया जो गंभीर विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित