मुंबई , अगस्त 22 -- विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर पुणे में कांग्रेस से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद शनिवार को भाजपा और विपक्षी दलों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाये।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रवक्ता अतुल लोंढे ने आरोप लगाया, "टीवी चैनल पर बात रखने वाली एक छात्रा को डराया-धमकाया गया था। उसकी मदद के लिए पहुंचे एनएसयूआई के सदस्यों पर हमला हुआ, जिसके बाद युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया। उन्होंने किसी के साथ हिंसा नहीं की, संकट में फंसी छात्रा की सुरक्षा करना हमारा दायित्व था।"सूत्रों के मुताबिक, पुणे के एसएसपीएमएस कॉलेज मैदान में शनिवार शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे तक विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संबोधित किये जाने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी परिसर में कांग्रेस-एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी।

दूसरी ओर, एबीवीपी नेता अथर्व कुलकर्णी ने आरोप लगाया कि करीब 150 कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता छात्रावास परिसर में घुस आये और विद्यार्थियों को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धमकाया।

दूसरी ओर, एबीवीपी नेता अथर्व कुलकर्णी ने आरोप लगाया कि करीब 150 कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता छात्रावास परिसर में घुस आये और विद्यार्थियों को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धमकाया।

एबीवीपी ने यह भी आरोप लगाया कि इन कार्यकर्ताओं ने कुछ छात्रों के साथ मारपीट भी की, जबकि इसके उलट कांग्रेस ने कहा कि एबीवीपी ने छात्रों पर एक माफीनामा वीडियो जारी करने का दबाव बनाया और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें छात्रावास के भीतर ही बंधक बना लिया।

बाद में जब कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता एबीवीपी के कथित तौर पर बंधक बनाये गये छात्रों को छुड़ाने छात्रावास परिसर पहुंचे, तो तनाव और बढ़ गया।

कांग्रेस के पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने कहा, "राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को युवाओं से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए छात्रों पर इसमें शामिल न होने का दबाव बनाया जा रहा है।"पुणे में एनएसयूआई और एबीवीपी की झड़प पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, "एबीवीपी गुंडागर्दी कर रही है। हम जानते हैं कि उन्हें यह ताकत कहां से मिल रही है, लेकिन भविष्य में इस गुंडागर्दी को जरूर खत्म किया जायेगा। अगर कोई श्री राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में खलल डालने की बात करता है, तो यह सीधे तौर पर दहशतगर्दी की हरकत है। पुलिस को ऐसे रवैये वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।"उधर, भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन ने पुणे में श्री गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित