देहरादून , जून 02 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगामी चार और पांच जून के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बौखलाहट का आलम यह है कि पार्टी उनके आगमन पर ही सवाल खड़े कर रही है और पूर्व सैनिकों से उनके संवाद कार्यक्रम के बारे में अनर्गल प्रलाप कर रही है।
कांग्रेस समिति सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।
श्री धस्माना ने भाजपा के एक नेता के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें कहा था कि श्री गांधी को पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों की याद चुनाव की वजह से आ रही है। उन्होंने टिप्पणी की कि पूर्व सैन्य अधिकारी उक्त नेता को शायद नहीं पता कि पुलवामा हमले के बाद देहरादून आगमन पर श्री गांधी शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और शहीद मेजर विभूति ढौंढियाल के परिजनों से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में जो आतंकवादी हमले चाहे वो पठानकोट में हुए, उरी, पुलवामा या पहलगाम में, श्री गांधी ने हमेशा सरकार की विफलता पर सवाल उठाया न कि सेना पर दोष मढ़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित