नयी दिल्ली , सितंबर 04 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बांसुरी स्वराज ने श्री कोंडा सुरेखा को तेलंगाना मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है और कहा है कि श्री गांधी का 'पितृसत्ता को खत्म करो' का नारा महज एक खोखली बात है।

सुश्री स्वराज ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी का 'पितृसत्ता को खत्म करो' नारा सिर्फ़ खोखली बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में, जहाँ कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां पर एक भी महिला को मंत्रीपद नहीं दिया गया है। अब तेलंगाना में गुरुवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता को वहाँ की सरकार ने कथित तौर पर अपमानित किया और राज्य मंत्रिमंडल से हटा दिया। श्रीमती सुरेखा ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी पर बहुत गंभीर आरोप लगाये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित