नयी दिल्ली , जुलाई 14 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक तथा शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ 17 जुलाई को देशभर के छात्रों से देहरादून में आयोजित 'छात्रों की गूंज' अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए व्यापक जन आंदोलन जरूरी है।

श्री गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा कि आज की शिक्षा व्यवस्था में मेहनत का सम्मान नहीं है और न ही छात्रों के सपनों की सुरक्षा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा "तैयारी करो तो पेपर लीक मिलेगा, सवाल पूछो तो देश विरोधी का दाग मिलेगा और लाखों रुपये खर्च करो तो न शिक्षा मिलेगी, न रोजगार।" शिक्षा की वर्तमान व्यवस्था को बदलने के लिए 'शिक्षा क्रांति' को जरूरी बताते हुए उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे अपनी आवाज बुलंद करने के लिए 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित 'छात्रों की गूंज' अभियान से जुड़ें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित