चेन्नई , अगस्त 01 -- कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों से मिलने शनिवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वह यहां से करीब 55 किलोमीटर दूर जिला कांग्रेस अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप में भी हिस्सा लेंगे।

तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर, मंत्री विश्वनाथन और राजेश कुमार ने उनका स्वागत किया। श्री टैगोर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह श्री गांधी का पहला तमिलनाडु दौरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित