बेंगलुरु , जून 03 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। इसके साथ ही कांग्रेस शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल होंगे। श्री शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जी. परमेश्वर, सतीश जारकीहोली, प्रियंका खरगे और यतींद्र सिद्दारमैया के भी मंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित