रायसेन , मई 23 -- मध्य प्रदेश में रायसेन जिले में गढ़ी पुलिस चौकी के सगौर गांव में शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम पसर गया।
उप संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) सोनाली गुप्ता के अनुसार आज सगौर गांव के आदीवासी निवासी कुमारी राधा पुत्री हल्केराम (12), कुमारी अमृता पुत्री रामगोपाल (12) तथा कुमारी तनु पुत्री हल्केराम (13) गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं पर पानी भरने गई थीं।
बताया जा रहा है कि पानी भरने के दौरान बच्चियां कुएं में नहाने लगीं। इसी दौरान एक बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और उसे बचाने के प्रयास में अन्य दोनों बच्चियां भी कुएं में उतर गईं। देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में डूब गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित