जयपुर , मार्च 20 -- अखिल भारतीय साहित्य परिषद जयपुर विभाग की ओर से "राष्ट्र साधना के सौ वर्ष" विषय पर रविवार को एक काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा।
परिषद के महामंत्री केशव शर्मा ने बताया कि मानसरोवर में आयोजित काव्य संध्या में देशभक्ति, संस्कृति और राष्ट्र चेतना से ओतप्रोत रचनाओं का पाठ किया जाएगा। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत काव्य संध्या में विधायक गोपाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
इसमें में देश प्रदेश के प्रतिष्ठित कवि विनीत चौहान, डॉ प्रवीण आर्य, सौरभ सूर्य, डॉ गोरधन सिंह जहरीला, मोनिका गौड़, प्रवीण श्रीराम देशमुख, विकास तिवारी ' प्रज्ञेय ', कृष्णार्जुन पार्थभक्ति, सुरेंद्र सिंह राव ' मृत्युंजय, राजेंद्र गौड़, नवनीत गौड़, बृजमोहन तूफ़ान, डॉ विनम्र सेन सिंह , दास आरोही आनन्द आदि अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित