पटना , सितंबर 15 -- जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण और विकास में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
श्री कुमार ने आज कहा कि उनकी दूरदृष्टि, तकनीकी दक्षता और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने देश के विकास को नई दिशा दी। उनकी स्मृति में मनाया जाने वाला अभियंता दिवस देश के विकास में अभियंताओं के योगदान को सम्मान देने का अवसर है।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सहित पूरे देश में आधारभूत संरचना के विकास, आधुनिक तकनीक के उपयोग, नवाचार तथा जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। बदलते समय के साथ तकनीकी क्षेत्र में नई चुनौतियों के साथ अनेक संभावनाएं भी सामने आ रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित