पटना , अक्टूबर 20 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि राष्ट्रसेवा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सेवा एवं संस्कार की भावना बढ़ाने में आरएसएस की भूमिका अतुलनीय है।
श्री चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र के प्रति संघ का अटूट समर्पण, सामाजिक समरसता और सेवा की गौरवशाली परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहे तथा राष्ट्र निर्माण का संकल्प और मजबूत हो।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। संघ स्वयं को सांस्कृतिक संगठन के रूप में प्रस्तुत करता है। इसकी शाखाओं के माध्यम से स्वयंसेवकों को शारीरिक प्रशिक्षण, अनुशासन, सामाजिक सेवा और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित