नई दिल्ली , फरवरी 08 -- भारत और मलेशिया ने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग को दिशा देने के लिए एक साझा कार्ययोजना पर सहमति व्यक्त की है जिससे दोनों देशों की प्राथमिकताओं के अनुरूप व्यावहारिक सहयोग को सक्षम बनाया जा सके।
दोनों देश सुरक्षा और कानून-प्रवर्तन संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति करने पर भी सहमत हुए हैं।
विदेश मंत्रालय ने रविवार शाम एक वक्तव्य जारी कर कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शनिवार को कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार नथाली ड्रुइन से मुलाकात की। यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित द्विपक्षीय सुरक्षा संवाद का हिस्सा थी।
मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने देशों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई पहलों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग को दिशा देने के लिए एक साझा कार्ययोजना पर सहमति व्यक्त की, जिससे दोनों देशों की प्राथमिकताओं के अनुरूप व्यावहारिक सहयोग को सक्षम बनाया जा सके।
बैठक के दौरान यह भी सहमति बनी कि दोनों देश सुरक्षा और कानून-प्रवर्तन संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति करेंगे और उनकी संबंधित एजेंसियां आपसी कार्य संबंधों को और मजबूत करेंगी। यह महत्वपूर्ण कदम भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय संचार को सुव्यवस्थित करने और आपसी हित के मुद्दों पर समय पर सूचना साझा करने में सहायक होगा। इनमें विशेष रूप से नशीले पदार्थों के अवैध प्रवाह, खासकर फेंटेनाइल के पूर्ववर्ती रसायनों, तथा अंतरराष्ट्रीय संगठित आपराधिक नेटवर्क से जुड़े मामले शामिल हैं।
दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा नीति पर सहयोग को औपचारिक रूप देने तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर सूचना साझा करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। इसके अलावा, घरेलू कानूनों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप धोखाधड़ी और आव्रजन प्रवर्तन से जुड़े सहयोग पर चर्चाएं जारी रखने पर भी सहमति बनी।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने शुक्रवार को कनाडा के लोक सुरक्षा मंत्री गैरी अनंदसंगरी से भी भेंट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित