बारां , मार्च 18 -- छत्तीसगढ (राजनंदगांव) एवं झारखंड (रांची) में 20 मार्च से आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता के लिए राजस्थान हाॅकी टीम घोषित कर दी गयी है।
हाॅकी संघ बारां के अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने बुधवार को बताया कि 15 मार्च को चयन ट्राॅयल के आधार पर एवं प्रशिक्षण शिविर के पश्चात बारां में टीम की घोषणा की गई।
सचिव अरविंद त्यागी ने बताया कि राजस्थान की चयनित खिलाडी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। टीम में महक चौहान (गोल कीपर), अदिति, अदिति मीणा, भावना कंवर, मुस्कान, सकूनल, शबनम बानो, नव्या, प्रियंका, कनक अरोडा, नर्मदा (कप्तान), कंचन, कुशयाली देवी, लक्ष्मी, कोैशल्या सुमन (जलवाडा, बारां), पुष्पा कंवर, रौनक को शामिल किया गया है। प्रशिक्षक दीपक, टीम मैनेजर दिया वर्मा होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित