पटना , अगस्त 21 -- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए बिहार की दो महिला शिक्षकों के चयन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए शुक्रवार को जारी सूची में गोपालगंज के कुचायकोट स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद और बांका के बिदायडीह स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका खुशबू कुमारी का चयन किया गया है।

श्री तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की दोनों महिला शिक्षकों का चयन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बिहार के शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यों से राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित