पटना , जनवरी 29 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने गुरूवार को समाजवादी नेता स्व. जॉर्ज फर्नांडीस की पुण्यतिथि मनाई।
रालोमो के पटना पार्टी कैम्प कार्यालय में आज स्व. जॉर्ज फर्नांडीस की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि स्व. जॉर्ज फ़र्नांडीस का जीवन सत्य, न्याय और मानव मूल्यों के लिए समर्पित रहा।उन्होंने समाज को नई दिशा दी और कमजोर एवं वंचित वर्गो के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। उनका संघर्षशील जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।उनके सिद्धांत मूल्य और सामाजिक चेतना आज हमारे मार्गदर्शक है।
इस अवसर पर सुभाष चंद्रवंशी, स्मृति कुमुद, सिम्मी कुमारी, अनिता कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, चौधरी वसंत पटेल, मोहन यादव, संत सिंह कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, राम शरण कुशवाहा, डॉ. विरेन्द्र दांगी, आलोक कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, विनोद कुमार पप्पू, सौरभ सागर, रजनीश कुमार, सुशील सिंह, मन्टू यादव, राजन कुमार स्वतंत्र, संजीव कुमार बबलू, ब्रजमोहन सिन्हा, नीतिश कुशवाहा, अमित कुशवाहा, पप्पू मेहता, शक्ति सिंह, संतोष कुशवाहा, सुनील कुमार सिंह, मुन्ना चौधरी, सुदामा यादव तथा पार्टी के पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर स्व. जॉर्ज फर्नांडीस को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित