पटना , जुलाई 27 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारी, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, दिनारा विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल जी तथा राष्ट्रीय संगठन उपाध्यक्ष मदन चौधरी सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
सभी नेताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित