दरभंगा , मई 18 -- ्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा ने सोमवार को प्राधिकार के सदस्यों, अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी तथा आपराधिक क्षति मुआवजा बोर्ड के साथ विशेष बैठक की। बैठक में चयनित विचाराधीन कैदियों की जमानत से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न विधिक सहायता योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

बैठक में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी ने शमनीय मुकदमों के आरोपियों, महिला बंदियों तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के कैदियों को पुनः विधिक सेवा उपलब्ध कराने की अनुशंसा की।

प्रधान जिला जज ने अपराध से पीड़ित व्यक्तियों अथवा उनके आश्रितों को प्रतिकर उपलब्ध कराने के मामलों में त्वरित कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों को अविलंब राहत एवं पुनर्वास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित