नयी दिल्ली , अक्टूबर 19 -- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा की सेवाओं में सुधार और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप पर 'टोल प्लाजा फीडबैक' सुविधा शुरू की है।

एनएचएआई ने सोमवार को बताया कि इस सुविधा के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ता टोल प्लाजा पर अपने अनुभव साझा कर सकेंगे। इसका उद्देश्य नागरिक भागीदारी बढ़ाना और राजमार्ग यात्राओं को सुरक्षित, सुचारू तथा सुविधाजनक बनाने के प्रयासों को समर्थन देना है।

प्राधिकरण के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा पार करने के बाद वार्षिक पास वाले उपयोगकर्ताओं को यात्रा ऐप पर सूचना मिलेगी, जिसमें उन्हें अपने अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा, सभी उपयोगकर्ता ऐप के मेनू में उपलब्ध 'टोल प्लाजा फीडबैक' विकल्प के जरिए किसी भी टोल प्लाजा के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दे सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित