नयी दिल्ली , जुलाई 15 -- राष्ट्रीय सामाजिक महिला संगठन ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से देशहित और मानवता के लिएअपना आमरण अनशन समाप्त करने की अपील की है।
संगठन की महासचिव डॉ. जया शुक्ला और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने बुधवार को जंतर-मंतर पर वांगचुक को संबोधित पत्र की प्रति सौंपी। पत्र में कहा गया है कि वांगचुक का जीवन देश और मानवता के लिए अत्यंत मूल्यवान है तथा राष्ट्र को उनकी आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उन्हें अपना अनशन समाप्त कर देना चाहिए।
पत्र में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर आंदोलन और उससे जुड़े मूल मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगते हुए कहा गया है कि सरकार की तरफ से अब तक न तो आंदोलन के प्रति संवेदनशीलता दिखी है और न ही उनकी मांग पर ध्यान दिया गया है।
यह अपील राष्ट्रीय सामाजिक महिला संगठन की के हस्ताक्षरों के साथ जारी की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित