भुवनेश्वर (ओडिशा) , जनवरी 30 -- भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) अस्मिता पहल के तहत महिलाओं की पहली राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता शनिवार से एक फरवरी तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। इस लीग में देश की सीनियर और विभिन्न आयु वर्ग में शीर्ष प्रदर्शन करने वाली राज्य टीमें हिस्सा लेंगी।
साई की अस्मिता पहल के तहत होने वाली राष्ट्रीय रग्बी लीग को इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन, ओडिशा सरकार के खेल और युवा सेवा विभाग और ओडिशा रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित कर रहा है। नेशनल लीग में शीर्ष आठ राज्य टीमें हिस्सा लेंगी। जिन्होंने रग्बी इंडिया की सीनियर, जूनियर (अंडर18), और सब-जूनियर (अंडर15) नेशनल रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप (2025-26) के माध्यम से क्वालीफाई किया है। कुल मिलाकर, 336 खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों वाली 24 टीमें भाग लेंगी।यह देश में आयोजित होने वाली सबसे बड़े महिला रग्बी प्रतियोगिता हैमौजूदा सीजन के दौरान देश भर के 49 शहर-स्तरीय अस्मिता लीग और दो जोनल लीग पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं, जिसमें 858 टीमों के 8,771 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित