मुंबई , अप्रैल 20 -- राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने अमरावती-परतवाड़ा अश्लील वीडियो मामले का स्वत: संज्ञान लिया है।

एनसीडब्लू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सोमवार को पुष्टि की कि गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए महिला आयोग की उच्च स्तरीय तथ्य-खोज समिति पहले से ही धरातल पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि यह समिति पिछले दो दिनों से सक्रिय है और प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा कर रही है। समिति ने स्थानीय पुलिस के साथ विस्तृत चर्चा की है और पीड़ितों के रिश्तेदारों से बातचीत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित