बीजापुर , जनवरी 25 -- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन एवं जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (समर्थ), एजुकेशन सिटी में आयोजित किया गया, जिसमें जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित