उज्जैन , फरवरी 08 -- भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर तथा फिल्म अभिनेत्रियां दीपशिखा नागपाल, नीलम कोठारी, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव एवं पूजा ने मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार किया गया। दर्शन उपरांत सभी ने कहा कि भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर उन्हें शांति की अनुभूति हुई और अत्यंत आनंद मिला। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना करते हुए कहा कि यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित