प्रयागराज , अगस्त 09 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी चौराहे पर शनिवार क़ी रात राष्ट्रीय पक्षी मोर क़ी करंट लगने से मौत हों गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों ने सड़क के किनारे मोर को मृत हालत में देखा और तत्काल इसकी सूचना नैनी पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने मृत मोर को सड़क के किनारे किया और उसके बाद वन विभाग को सूचना दिया। वही दुकानदारों ने कहा मोर की मौत करंट लगने से हुई थी।

बताया जा रहा है मोर कही से उड़ कर आया और जैसे ही बिजली के खम्भे से लगा हुआ एक पेड़ पर बैठा उसे करंट लग गया और वही पर तड़प तड़प कर मर गया। राष्ट्रीय पक्षी मोर क़ी मौत के बाद लोगो ने उसे सड़क के किनारे कर दिया।करीब दो घंटे बीत जाने के बाद भी राष्ट्रीय पक्षी मोर क़ी मौत की सूचना देने के बाद भी वन विभाग क़ी टीम नहीं पहुंची।

स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर इस तरह से सड़क के किनारे मृत मोर पड़ा रहा तो उसे कुत्ते नोच डालेंगे। हालांकि काफी देर तक लोगों ने वन विभाग क़ी टीम का इन्तजार किया लेकिन कोई नहीं पहुंचा। तो आस पास के लोगो ने खद उसको हटा कर सुरक्षित स्थान पर लेकर उसे दफन कर दिया।

स्थानीय लोगों में वन विभाग को सूचना देने पर उनके मौके पर नहीं पहुंचने में नाराजगी देखी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित