नयी दिल्ली , मार्च 20 -- केंद्र सरकार ने देश में दंत चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक सुधार करते हुए भारतीय दंत परिषद (डीसीआई) के स्थान पर 'राष्ट्रीय दंत आयोग' (एनडीसी) और तीन स्वायत्त बोर्डों का गठन किया है।

इस संबंध में 19 मार्च 2026 को अधिसूचना जारी की जा चुकी है इसके साथ ही नया आयोग प्रभावी हो गया है।

यह सुधार पूर्ववर्ती निर्वाचित संरचना के स्थान पर एक पारदर्शी, जवाबदेह और गुणवत्ता-केंद्रित नियामक ढांचे की शुरुआत करता है। आयोग का मुख्य उद्देश्य दंत चिकित्सा शिक्षा में लंबे समय से प्रतीक्षित सुधारों को लागू करना और देश भर में किफायती मुंह संबंधी स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच को बढ़ाना है।

राष्ट्रीय दंत आयोग का अध्यक्ष डॉ. संजय तिवारी को नियुक्त किया गया है। श्री अरिंदम मोदक सचिव के रूप में सचिवालय का नेतृत्व करेंगे। डॉ. चन्द्रशेखर जानकीराम (अध्यक्ष) दंत चिकित्सा शिक्षा की देखरेख करेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) नंदा किशोर साहू (अध्यक्ष) संस्थानों के मूल्यांकन और रेटिंग का कार्य संभालेंगे।

यह बोर्ड दंत चिकित्सकों के पेशेवर आचरण और पंजीकरण को नियंत्रित करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित