चंडीगढ़ , जुलाई 02 -- राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मेडिकल प्रकोष्ठ, चंडीगढ़ ने सेक्टर-21 स्थित ग्लोबल हेल्थ क्लिनिक में निःशुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर लगाया। प्रदेश संयोजक ललित तकियार और मेडिकल सेल प्रभारी डॉ. संजीव भाटिया के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 55 मरीजों की जांच की गई और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि डॉक्टर मानवता की सेवा के सबसे मजबूत स्तंभ हैं और उनका योगदान सदैव सम्मान के योग्य है। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. गुरांचल, डॉ. मनोज और डॉ. संजीव भाटिया को चिकित्सा एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। सह-संयोजक डॉ. मीना चड्ढा ने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।

कार्यक्रम का समन्वय सुमित भंडारी ने किया। चंडीगढ़ में कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए ललित तकियार ने कहा कि भाजपा मेडिकल सेल भविष्य में भी जनहित और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े सेवा कार्य जारी रखेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित