पौड़ी , मई 4 -- उत्तराखंड में पौड़ी जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 मई को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1,12,027 बच्चों, किशोरों एवं किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल खिलाई जाएगी। अभियान के तहत सरकारी, अर्धसरकारी, निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है।

अभियान के दौरान यदि कोई पात्र लाभार्थी दवा लेने से वंचित रह जाता है, तो उसे कवर करने के लिए 14 मई को मॉप-अप डे आयोजित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विकासखंड स्तर पर दवा वितरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्कूलों के स्टाफ, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित