पटना , अक्टूबर 16 -- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय इंस्पायर-मानक प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने उन्हें बड़े सपने देखने, निरंतर मेहनत करने और अपनी प्रतिभा से बिहार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मंत्री ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग किट भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित