भरतपुर , अक्टूबर 05 -- जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के शेरे-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित 48वीं राष्ट्रीय आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए भरतपुर के खिलाड़ियों ने चार सवर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदकों सहित कुल 10 पदक अपनी झोली के डाले।

राजस्थान के अन्य खिलाड़ियों में सारा चौधरी और अंकिता चौधरी ने स्वर्ण, जबकि किरण चारण और मोना ने रजत पदक जीते। राजस्थान टीम ने कुल छह स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य सहित कुल 14 पदक जीते। इसी के साथ राजस्थान की सीनियर महिला टीम ने चैंपियनशिप में उपविजेता के रूप के रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित