भोपाल , सितंबर 27 -- राजधानी भोपाल के बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल होंगे। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, मध्यप्रदेश के कोऑर्डिनेटर वी.के. शर्मा के अनुसार हड़ताली बैंक कर्मचारी और अधिकारी सोमवार सुबह 10 बजे पंजाब नेशनल बैंक की इंदिरा प्रेस कॉम्प्लेक्स शाखा के सामने एकत्रित होंगे। यह शाखा महाराणा प्रताप नगर जोन-वन, होशंगाबाद रोड पर स्थित है।
उन्होंने बताया कि बैंक कर्मचारी शाखा के सामने से प्रेस कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में रैली निकालेंगे। रैली पुनः पंजाब नेशनल बैंक की इंदिरा प्रेस कॉम्प्लेक्स शाखा के सामने पहुंचकर सभा में परिवर्तित होगी। इसके बाद शाखा के सामने धरना-प्रदर्शन एवं सभा आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित