सांगली , मार्च 18 -- महाराष्ट्र में सांगली जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की उम्मीदवार संगीता पाटिल निर्वाचित घोषित की गयीं।

सुश्री पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार स्वप्नाली मसाल (24 मत) पर 34 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की।

वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में ऋषिकेश लाड (कांग्रेस-मविआ) ने भी 34 मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हिम्मत जाधव (भाजपा गठबंधन) को केवल 25 मत मिले।

उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली एकनाथ शिंदे की शिवसेना (महायुति की सदस्य) के दो सदस्य इस चुनाव में अनुपस्थित रहे।

महाविकास अघाड़ी, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, दोनों पदों पर जीत के साथ जिले में अपना राजनीतिक दबदबा बनाये रखने में सफल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित