जयपुर , अगस्त 06 -- उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेलकर्मी यशवीर सिंह को राष्ट्रमंडल खेल-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर गुरुवार को यहां सम्मानित किया ।
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने जयपुर मंडल के जयपुर स्टेशन पर वाणिज्य सह टिकट क्लर्क के पद पर कार्यरत यशवीर सिंह को इन खेलों में कांस्य पदक जीतकर देश और भारतीय रेलवे का नाम रोशन करने एवं इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सम्मानित किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित