ग्लासगो (स्कॉटलैंड) , जुलाई 31 -- भारत के रोहित बसीर मजगुल ने जूडो में पुरुषों के -66 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले में सिएरा मोजाम्बिक के सैमुअल रिबेरो को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

आज यहां मिली यह जीत जूडो में भारत की लगातार तीसरी जीत है।

रोहित बसीर मजगुल का राष्ट्रमंडल तक का सफर बेहद दिलचस्प है। वह गुजरात के सिद्दी समुदाय से आते हैं और उन्होंने अब तक अपनी जिदगी में बहुत मुश्किलों का सामना किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित