भोपाल , दिसंबर 14 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को नयी दिल्ली में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर गुना के 'म्याना रेलवे स्टेशन" को सम्मानित किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए म्याना रेलवे स्टेशन द्वारा 9 हजार 687 यूनिट विद्युत ऊर्जा की बचत की गई है। इसके लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के अंतर्गत "म्याना रेलवे स्टेशन" को ट्रांसपोर्ट कैटेगरी में बेस्ट परफॉर्मिंग यूनिट के रूप में सम्मानित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित