पुरी , फरवरी, 04 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा के पुरी स्थित 12वीं शताब्दी के प्रतिष्ठित श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी उनके साथ मौजूद रहेमंदिर जाने से पहले राष्ट्रपति ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर के पास स्थित श्वेतगंगा सरोवर में 'पंडा दान' की पवित्र रस्म निभाई। राष्ट्रपति की यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मंदिर और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित